लाडनूं: रेलवे स्टेशन के पास जलदाय विभाग की कार्रवाई, दस अवैध जल कनेक्शन किए कट
Ladnu, Nagaur | Apr 7, 2024 लाडनूं के रेलवे स्टेशन के पास आज जलदाय विभाग ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जलदाय विभाग ने दस अवैध जल कनेक्शन काटे। यहां पर पिछले लंबे समय से आम जन पेयजल किल्लत का सामना कर रहे थे। ऐसे में विभाग के द्वारा अवैध कनेक्शन चिन्हित किए गए। करवाई सहायक अभियंता धर्माशंकर के निर्देश पर की गई।