13 साल के बच्चे ने डीएम के सामने दिखाई बेबाकी, जवाब सुनकर अधिकारी भी रह गए हैरान
लखीमपुर खीरी की सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 13 वर्षीय छात्र अमिताभ गुप्ता अपनी शिकायत लेकर अकेले डीएम अंजनी कुमार सिंह के पास पहुंच गया। कक्षा 8 के इस छात्र का आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। शिकायत पर डीएम ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद बच्चे की हाजिरजवाबी ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।