गिधौर: रतनपुर चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप का कहर, बुजुर्ग की मौत और दंपति गंभीर घायल
Gidhaur, Jamui | May 29, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कहर बरपा दिया। स्थानीय लोगों ने 4 बजे बताया कि हादसे में रतनपुर निवासी 60 वर्षीय विनोद यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार प्रमोद पांडेय और उनकी पत्नी शिवानी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर दिया। सांसद अरुण भारती और पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया।