ढीमरखेड़ा: शाहडार जंगल में बाघ की दस्तक, सड़क पर दिखा वनराज, लोगों की उमड़ी भीड़
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के शाहडार जंगल में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। सड़क पार करते बाघ का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग जंगल पहुंच रहे हैं। आसपास पिछले कई महीनों से बाघ की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बाघ सड़क पार करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।