खींवसर: राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी खींवसर क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
राजस्थान सरकार के किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज बुधवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में विभिन्न गांवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं जगह जगह स्थानीय लोगों को किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।