खींवसर: खींवसर सहित आस-पास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय का किया घेराव
नागौर के खींवसर में मंगलवार को खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है।