खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी व पर्यवेक्षको ने खींवसर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।