खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर खींवसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियो ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी मौजूद रहीं। और 13 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।