खींवसर: खींवसर में अज्ञात कारणों से एक शूज की दुकान में लगी आग, आसपास दुकानदारों में मची खलबली
नागौर जिले के खींवसर में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते एक शूज की दूकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दूकानदारो में खलबली मच गई। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों रूपए के जूते जलकर राख हो गये।