डिंडौरी: कलगी टोला के शिक्षक से लोन के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के कलगी टोला के शिक्षक नारायण सिंह सिन्दराम के साथ आरोपियों ने बैंक अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ₹1लाख नगद और ₹8 लाख के सोने चांदी के जेवरों की ठगी की जिसके चलते पीड़ित शिक्षक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नगद राशि और जेवर वापस दिलाने को लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए गुहार लगाई। पीडित शिक्षक ने गुरुवार दोपहर 2:00 जानकारी दी ।