आलमनगर थाना क्षेत्र में हृदय को झकझोर देने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपने ननिहाल में रह रही 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर नृशंस हत्या कर दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मकई का डंठल डाल दिया गया। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।