नीम चक बथानी: 30 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
सरबहदा थाना की पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है। सरबहदा थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने गुरुवार की शाम 7 बजे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ग्लैमर बाइक से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ललियारी गांव के पास छापेमारी की।