कुनकुरी: मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू, 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश; चराईडांड में बनेगा 359 करोड़ का स्थायी भवन
जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में से प्रथम चरण में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। फिलहाल झारगांव पॉलीटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्