जोगापट्टी: योगापट्टी में गन्ने के खेत में लगी आग, किसान को 50 हज़ार का नुकसान
योगापट्टी के बलुआ भवानीपुर पंचायत के गन्ने के खेत में लगी आग में 5 कट्ठा फ़सल जलकर राख हुई। दमकल और पुलिस मौके पर पहुँची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान को करीब 50 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है।