योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावां नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-1 स्थित हथिया गांव का प्राचीन शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर आस्था का विशाल केंद्र बन गया। आज 15फरवरी रविवार करीब सुबह7बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। दोनवार, चैमैनिया,