जोगापट्टी: महाशिवरात्रि पर मच्छरगावा में अष्टयाम का आयोजन, नगर क्षेत्र RSS घोष से गूंजा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार के दोपहर करीब 12:00 बजे योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मच्छरगावा में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। नगर क्षेत्र में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी।इस अवसर पर RSS घोष के साथ नगर में धार्मिक आयोजन