हसनपुर: रहरा में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया युवक गंगा में डूबा, गोताखोर कर रहे हैं तलाश
रहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। बिहारीपुर व बीरमपुर के पास गंगा घाट पर मछली पकड़ने गए चार दोस्तों में से एक युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। गांव छपना के रहने वाले शाहिद, आकिल, साहिल और दिलशाद दोपहर करीब 3 बजे मछली पकड़ने गए थे। अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से चारों डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से आकिल, दिलशाद और साहिल।