लक्सर.............................दीपावली के पर्व पर लक्सर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। त्योहार की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मिठाइयों, कपड़ों, बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। लेकिन बाजारों में भीड़ होने के बावजूद दुकानदारों के कारोबार पर मिलाजुला असर देखने को मिला। कुछ दुकानदार अच्छी बिक्री से खुश नजर आए, तो कुछ उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं होने से मायूस दिखाई दिए। आखिर कैसी रही इस बार लक्सर के बाजारों में दीपावली की खरीदारी? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।
#LaksarNews
#Diwali2026
#LaksarMarket
#DiwaliShopping
#HaridwarNews
#UttarakhandNews
#TheNetworkNewsIndia