जमदग्नि पब्लिक स्कूल में लगा भव्य दीपावली मेला, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा!
लक्सर में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि द्वारा जमदग्नि पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल, शैक्षिक प्रदर्शनियों और देश की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह से दीपावली मेले का माहौल उत्सवमय हो गया।
देखिए पूरी खबर TNI न्यूज़ पर।
#LaksarNews #Jamdग्निPublicSchool #OmPrakashJamdagni #DiwaliMela #UttarakhandNews #TNI
#Thenetworknewsindia