राजीव पड़ा सरना प्रार्थना सभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पहान ने बुधवार को 4 बजे बताया कि हमारी संस्कृति और सभ्यता अलग है। हमारा खानपान वेशभूषा रहन-सहन भी भिन्न है। हम प्रकृति के पुजारी हैं। प्रार्थना सभा के बैनर तले आदिवासी समाज को एकजुट कर जागरूक किया जा रहा है ताकि वह सरना धर्म को अच्छी तरीके से समझ सके और अपने धर्म को फॉलो कर सके।