बड़गांव: उदयपुर: गोगुन्दा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ललित मोटर्स और मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर थाना गोगुन्दा पुलिस ने ललित मोटर्स शोरूम और रावलिया कलां गांव की मोबाइल दुकान में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹60,550 की नकदी और चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। प्रार्थी विरेन्द्र सिंह ने 4 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि 3 जुलाई की रात 1:30 बजे शोरूम से ₹2.80 लाख, टायर और अन्य सामान चोरी हुआ।