हांसी: हांसी में दुकानों पर छापेमारी, NCERT की नकली किताबों की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई
Hansi, Hissar | Apr 22, 2025 हिसार के हांसी में एनसीईआरटी की नकली किताबों की शिकायत के बाद मंगलवार को दोपहर 1 बजे बडी कार्रवाई हुई। सीएम फ्लाइंग और एनसीईआरटी दिल्ली की संयुक्त टीम ने शहर की कई किताब की दुकानों पर छापेमारी की।टीम ने सबसे पहले लाल सड़क स्थित मुल्तान किताब घर के गोदाम की जांच की। इसके बाद बड़सी गेट के अंदर स्थित अग्रवाल बुक डिपो और ओम बुक डिपो की भी जांच की गई।