हांसी: हांसी में हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर आए थे बदमाश, किराना दुकान पर खड़े युवक पर की थी फायरिंग
Hansi, Hissar | Apr 8, 2025 हिसार में हांसी स्पेशल स्टाफ पुलिस ने हत्या के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने हत्या करने वाले मास्टरमाइंड का हत्या की योजना बनाने में साथ दिया था। बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हांसी की ढाणी चादरपुल के रहने वाले रामकिशन के रूप में हुई है।