हांसी: हांसी में हॉकर पर हमला: अखबार के दाम बढ़ने से नाराज था, बेटे के साथ मिलकर किया हमला, 2 दांत तोड़े
Hansi, Hissar | Apr 12, 2025 हिसार के हांसी में एक अखबार वितरक के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। मुल्तान कॉलोनी का रहने वाला 20 वर्षीय अमन पिछले दो साल से अखबार वितरण का काम कर रहा है। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है।शनिवार को जब अमन जगदीश कॉलोनी में अखबार और पिछले महीने का बिल देने गया। आरोपी संजय को जब पता चला कि अखबार का मासिक शुल्क 10 रुपए बढा है, तो वह नाराज हो गया व मारपीट की