बयाना: बयाना के युवा सीएलजी से डीजीपी ने किया संवाद, साइबर ठगी और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक
राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव शर्मा ने युवा सीएलजी सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। भरतपुर पुलिस रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा सहित रेंज के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बातचीत में डीजीपी ने युवाओं को साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और असामाजिक तत्वों की हरकतों को लेकर जागरूक किया।