लखीमपुर: शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
शारदा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सोमवार को नाबालिक किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका पाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक का के पैरों के पास से ब्लड भी बह हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।