लखीमपुर: खीरी थाना क्षेत्र के अमृतागंज पुलिस पिकेट के पास शारदा सहायक नहर युवक ने लगाई चलांग, पुलिस युवक की तलाश में लगी
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के अमृतागंज पुलिस पिकेट के शारदा सहायक नहर में बीते दिन एक युवक ने चलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों मामले की सूचना खीरी थाना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शारदा नहर के पास युवक की चप्पलों को पाया था। बीती देर रात तक खीरी थाना पुलिस युवक की तलाश में लगी रही है।