लखीमपुर: पुलिस ने 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर रामापुर निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने सत्तरह मार्च को 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर रामापुर निवासी मोहित राज नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पेशी के लिए न्यायालय भेजा है।