लखीमपुर: बेढ़नापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, मृतका के चाचा ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेढ़नापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता इमरती देवी का घर में शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा कल्लू चौहान ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।