लखीमपुर: शहर के पलिया बस स्टैंड के पास बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेला मैदान रोड पर पलिया बस स्टैंड के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में बीती देर रात मौत हो गई है। बाइक सवारी युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त में लगी हुई है।