लखीमपुर: सैधरी गांव में कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बाल बाल बचे ट्रक चालक व राहगीर
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के सैधरी बाईपास सैधरी गांव में तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर आज सुबह सड़क किनारे पलट गया है। कोयले से भरा ट्रक UP 31T 8943 पलटने से हड़कंप मच गया है। हादसे में बाल बाल राहगीर वह ट्रक चालक बचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवा कर जाम को खुलवाया है।