Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
btvnewsbharat
Hardoi, Hardoi
| Nov 25, 2026
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Nov 25, 2026
🚨 हरदोई से लखनऊ के लिए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष करन वर्मा पासी ने किया प्रस्थान, पैदल यात्रा के जरिए महारैली का दिया संदेश हरदोई, उत्तर प्रदेश। 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज महारैली को लेकर बहुजन समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हरदोई से भीम आर्मी जिला अध्यक्ष करन वर्मा पासी ने लखनऊ के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यह महारैली भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। करन वर्मा पासी की इस पैदल यात्रा का उद्देश्य बहुजन स्वराज महारैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने के लिए प्रेरित करना है। अब देखना होगा कि 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली इस महारैली में प्रदेशभर से कितनी बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग जुटते हैं। 💙 जय भीम! जय संविधान! जय लोकतंत्र! #BhimArmy #KaranVermaPasi #ChandrashekharAzad #BahujanSwarajMaharally #Lucknow #Hardoi #26November #AzadSamajParty #जयभीम #जयसंविधान
Hardoi, Hardoi | Nov 25, 2026
Hardoi, Hardoi | Nov 25, 2026
मां को पीट रहे थे पिता, बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट शहर के राधानगर में वारदात, पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर में मंगलवार को पत्नी से मारपीट का विरोध करने पर बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, राधानगर निवासी रामेन्द्र सिंह (53) का मंगलवार को अपनी पत्नी अंजू सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान रामेन्द्र पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। मां के साथ मारपीट होते देख उनके 28 वर्षीय बेटे सत्यम सिंह ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026
वृद्ध की हत्या कर शव के सिर पर रखा चापड़ - शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद घटना होने की आशंका - साथ में काम करने वाले एक शख्स को तलाश रही पुलिस - नई मंंडी के पास खेत में मिला शव हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडीला क्षेत्र में नई मंडी के पास वृद्ध की सिर में चापड़ मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर बाद शव पड़ा मिलने की जानकारी से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से तीन नमूने भी जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में शराब पार्टी में हुए विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वृद्ध के साथ काम करने वाले एक शख्स की तलाश पुलिस कर रही है। खास बात यह है कि हत्यारे ने वृद्ध को मारने के बाद चापड़ उनके सिर पर ही रख दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई निवासी सतीश कुमार शुक्ला (50) संडीला में नई मंडी के पास स्थित सर्विस सेंटर पर वाहनों की धुलाई का काम करते थे। यह सेंटर उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा अशोक तिवारी का है। सर्विस सेंटर की देखरेख उनका बेटा अभिषेक तिवारी करता है। सतीश शुक्ला का शव मंगलवार दोपहर बाद नई मंडी के पास ही स्थित विनोद के खेत में पड़ा मिला। शव के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। शव के सिर पर ही चापड़ भी रखा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को अभिषेक तिवारी ने दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके से जरूरी नमूने जुटाए गए। सर्विस सेंटर पर सतीश के साथ अकबरपुर निवासी मनोज वाजपेयी और उन्नाव के बेहटा मुजाबर निवासी नन्हई भी काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए कन्हई को हिरासत में लिया है। मनोज की तलाश पुलिस कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि मनोज और सतीश ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह भी शराब पार्टी की थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक शराब के नशे में विवाद होने के कारण घटना होने की बात पता चली है। पुलिस मनोज की तलाश कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026
हरदोई मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का महाअटैक! बच्ची समेत 15 को काटा, चार की हालत गंभीर हरदोई। हरदोई मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में चार साल की मासूम बच्ची समेत लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। छत्ते से निकला झुंड, मरीजों में मची भगदड़ जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हुए थे। मंगलवार को अचानक इन छत्तों से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और वहां मौजूद लोगों को निशाना बनाने लगीं। हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मधुमक्खियों से बचने के लिए मरीज और तीमारदार सुरक्षित जगहों की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने ब्लड बैंक और सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचकर दरवाजे बंद कर लिए। चार की हालत गंभीर, बच्ची भी घायल मधुमक्खियों के हमले में हरपालपुर क्षेत्र के बांसी गांव निवासी छोटे भईया, लोनार के जमुनियापुरवा निवासी रामऔतार और उनके भाई रामदास गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं पचदेवरा निवासी चार वर्षीय सोनी भी हमले की चपेट में आ गई। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इनमें छोटे भईया की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल बताया गया कि मधुमक्खियों का झुंड ओपीडी भवन से निकलकर आईपीडी भवन की तरफ भी पहुंच गया। करीब एक घंटे तक परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर लंबे समय से मौजूद छत्तों को लेकर भी जिम्मेदारों की निगरानी और समय रहते कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026
🚨 26 नवंबर को लखनऊ से चंद्रशेखर आजाद करेंगे बड़ा ऐलान! ओवैसी भी रहेंगे मौजूद, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM की संयुक्त 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' आयोजित होने जा रही है। इस महारैली में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक मंच पर नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैसी ने 26 नवंबर को बड़े ऐलान का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि इस ऐलान की घोषणा चंद्रशेखर आजाद करेंगे। इस गठबंधन के जरिए दलित, मुस्लिम और अन्य वंचित वर्गों के अधिकार, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दे उठाए जाने की तैयारी है। दूसरी ओर, इसी दिन समाजवादी पार्टी भी अपना PDA घोषणा-पत्र जारी करने जा रही है। ऐसे में लखनऊ की यह रैली यूपी की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि 26 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद कौन-सा बड़ा ऐलान करेंगे? क्या इससे 2027 की सियासत में नए समीकरण बनेंगे? 📍 स्थान: रमाबाई आंबेडकर मैदान, लखनऊ 📅 तारीख: 26 नवंबर 2026 आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 📢 बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए City News 24 Live को फॉलो करें। #ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #AIMIM #ASP #Mission2027 #Lucknow #UPPolitics #SamajwadiParty #ConstitutionDay #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026
🚨 कानपुर के बॉयज हॉस्टल में मिला डिलीवरी बॉय का शव, कमरे से दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप! उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बॉयज हॉस्टल के कमरे में डिलीवरी बॉय का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे से तेज दुर्गंध आने पर छात्रों को शक हुआ। इसके बाद छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। 🔴 आखिर हॉस्टल के कमरे में डिलीवरी बॉय की मौत कैसे हुई? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। 📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश खबर से जुड़ी अपडेट के लिए City News 24 Live को फॉलो करें। #KanpurNews #KanpurPolice #BreakingNews #UPNews #Kanpur #CrimeNews #UttarPradesh #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 24, 2026
- Hardoi News