पटना–गया रेलखंड पर आरपीएफ के अभियान में महिला कोच में यात्रा कर रहे 11 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे 3 युवकों को भी हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट भेजा गया।