मंगलवाड़ सिक्सलेन हाईवे पर सुखवाड़ा के पास देर रात बदमाशों ने उदयपुर के पलोदरा निवासी ट्रक चालक ईश्वरलाल पर चाकू से हमला कर मोबाइल और पर्स लूट लिया। चालक उदयपुर से कोटा जा रहा था, तभी होटल सहयोग के पास वाहन खराब होने पर वह खाना खाने रुका। लौटते समय बाइक सवार 2-3 बदमाशों ने घेरकर वार किए।