अंबाह के गोकुल पुरा में बच्चों के विवाद के दौरान हुई पत्थरबाजी में 7 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश सखबार घायल हो गया। उसकी पीठ पर ईंट लगने से चोट आई। परिजन शनिवार रात 9 बजे उसे सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। बच्चे की हालत सामान्य बताई गई है।