महसी: तेजवापुर में संपन्न चुनाव में विनोद मंत्री आनंद बने ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष
तेजवापुर ब्लॉक सभागार कक्ष में ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार आशुतोष तथा जिला मंत्री आनंद विक्रम को निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष सौजन्य कुमार, संगठन मंत्री कृष्ण मोहन, संयुक्त मंत्री राजकमल, संप्रेक्षक आशुतोष, उप मंत्री मो.अकदश निर्वाचित हुए।