गुना: जिले के 25000 गोंड आदिवासियों ने जाति प्रमाण पत्र और पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए CM को ज्ञापन दिया
Guna, Guna | May 10, 2026 गुना जिले में रहने वाले 25000 गोंड आदिवासियों ने 10 मई को गुना पहुंचे मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। गोंड खेरूआ आदिवासी संघर्ष समिति के संयोजक फूल सिंह, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव ने कहा, पूर्व में त्रुटिवस प्रशासन के रिकॉर्ड में गौड़ आदिवासियों की जाति बदल गई। भूल सुधार करने, जाति प्रमाण पत्र और ओबीसी में शामिल करने ज्ञापन दिया है।