भीकनगांव | क्षेत्र में कच्ची व केमिकल युक्त शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कई गांवों में शराब माफियाओं के अड्डों पर दबिश देकर केमिकल युक्त कच्ची शराब व महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया। टीआई नीरज सारवान ने बताया त्योहारों के मद्देनजर अवैध व कच्ची शराब निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार सुबह 10 बजे