खंडवा नगर: डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा खंडवा पहुंचे, पुलिस अफसरों संग त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की अहम बैठक
खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने नवरात्र व दशहरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। एसपी मनोज राय व पुलिस अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने व गश्त तेज करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीआईजी बुरहानपुर रवाना हुए। यह जानकारी बुधवार को दोपहर 1:00 के लगभग मिली है।