श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 17, 2026
श्रीगंगानगर नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर तंत्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिये खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाये। गांव से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाए