फुलवरिया: श्रीपुर पुलिस ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार, मामला दर्ज, जांच शुरू
श्रीपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बीते दिनों कार्रवाई कर चौबे परसा चार मोहनी के पास वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार को जप्त किया। जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। तलाशी लेने पर कार से 598.5 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों की पहचान की जा रही है।