फारबिसगंज के प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल, शिक्षिका के आचरण पर उठे सवाल
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के एक सरकारी स्कूल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक शिक्षिका नन्हे बच्चों से कीचड़ भरे पानी में बेंच बिछवाकर खुद उस पर चलते हुए दिखाई दे रही हैं, ताकि उनके पैर कीचड़ में न पड़ें।