ला कॉलेज, समस्तीपुर में डीसीएचबी (DCHB) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
समस्तीपुर, 17 जुलाई 2026
आगामी जनगणना की तैयारियों के क्रम में ला कॉलेज, समस्तीपुर में डीसीएचबी (DCHB) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज अपर समाहर्ता श्री बृजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर अपर समाहर्ता श्री बृजेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि डीसीएचबी प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन में करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं, डेटा संकलन, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
@followers
Patna, Bihar | Jul 17, 2026