जमुई: चौडीहा के पास पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 2 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा के पास बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर दो साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो साइकिल पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।