जमुई: धर्मपुर गांव में निजी तालाब से मोटर लगाकर पानी निकालने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jan 8, 2025 धर्मपुर गांव में निजी तालाब से मोटर लगाकर पानी निकालने से मना करने पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे मुरारी राम उर्फ लाल बाबा के साथ मारपीट की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा तालाब में लगे मोटर को निकलवाया गया और थाना में आवेदन देने की बात कही गई।मारपीट का आरोप बरुअट्टा के बिक्कू सिंह पर लगाया गया है।