बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड पहुंचे एमएलसी ने भोजपुरी अभिनेता यश मिश्रा को किया सम्मानित
बेल्थरारोड पहुंचे एमएलसी बिच्छे लाल राजभर ने भोजपुरी अभिनेता यश मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की और स्थानीय राजनीति पर चर्चा किया। साथ ही सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर सरकार के उपलब्धियों की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और इसे जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।