बेल्थरा रोड: ईद पर बेल्थरारोड ईदगाह पहुंचे एसडीएम, विधायक और सांसद, लोगों को दी ईद की बधाई
ईद उल फितर के मौके पर सोमवार को बेल्थरारोड तहसील के ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज पढ़ी और मुल्क के सलामती की दुआ मांगी। जिसके बाद लोगों ने एकदूसरे को ईद की बधाई दी। क्षेत्र के ईदगाह पर विधायक हंसू राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल और एसडीएम निशांत उपाध्याय, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार भी पहुंचे।