बटियागढ़: मगरोंन थाना क्षेत्र में ढाबे से 56 लीटर अवैध शराब पकड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को मगरोंन थाना क्षेत्र के ढाबा से पकड़ी गई करीब 56 लीटर अवैध शराब मामले में थाना प्रभारी बी एल पटेल और टीम ने आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी पर आबाकरी एक्ट 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया है,आज रविवार दोपहर 3 बजे थाना प्रभारी मगरोन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही की