हुज़ूर: भोपाल में शराब दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 भोपाल में मंगलवार को नगर निगम ने शराब दुकानों के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। न्यू मार्केट, टीटी नगर, पंचशील नगर, चूनाभट्टी, कोलार रोड और रायसेन रोड स्थित दुकानों के बाहर से ठेले, काउंटर, टेबल, पानी के पाउच, डिस्पोजल आदि जब्त किए गए। जीटीबी कॉम्प्लेक्स और स्टेट बैंक चौराहा के नीचे भी कार्रवाई की गई|