ब्यौहारी: खरपा तिराहे में कार सवार महिला के साथ बदमाशों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की गई मारपीट; केस दर्ज
खरपा तिराहा में बीच बाजार कार मे सवार महिला के साथ चार पांच आरोपियों द्वारा छेड़खानी करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की गई। जब महिला के पति व भाई द्वारा इसका विरोध किया गया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। साथ हीं बीच बचाव करने आई उक्त महिला के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।